फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों पर कीचड़ डालकर ले गए 50 हजार

विज्ञापन
tappebaaj - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख। बैंक से निकले रिटायर्ड दरोगा के कपड़ों पर गंदगी डालकर बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी मंडी में 50 हजार रुपये से भरा झोला पार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखीं दो बाइक के नंबरों के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भटपुरी गांव निवासी रिटायर्ड दरोगा डिप्टी सिंह यादव का सौरिख में बैंक आफ इंडिया में खाता है। शनिवार को उन्होंने खाते से 70 हजार रुपये निकाले। 20 हजार रुपये किसी को देकर 50 हजार झोले में रख लिए। बैंक से निकलकर पुरानी सीएचसी बिल्डिंग में डॉक्टर से दवा लेकर सब्जी मंडी जा रहे थे।
बैंक से दो बाइकों से पीछा कर रहे छह युवकों ने कपड़ों में गंदगी लगी होने की बात कही। डिप्टी सिंह सब्जी मंडी में हैंडपंप पर कपड़े साफ करने लगे। इस बीच बाइक सवार झोला ले उड़े।
विज्ञापन

डिप्टी सिंह ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नजदीक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें एक डिस्कवर व एक अपाचे बाइक पर छह संदिग्ध नजर आए हैं। बाइकों के नंबर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। व्यापारियों ने बताया कि पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी हैं। पुलिस एक भी वारदात को खुलासा नहीं कर पाई है।

tappebaaj- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें