सौरिख। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सरसों के तेल से भरा टैंकर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक वा हेल्पर घायल हो गए।
वहीं, टैंकर चालक वा हेल्पर ने आरोप लगाया है। सरसों का तेल जब हाईवे पर फैल कर नालियों में जाने लगा तो ग्रामीणों ने तेल को बोतलों और बाल्टी में भरकर ले जाने लगे। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारियों ने मामले की जानकारी सकरावा पुलिस को दी।
जनपद आगरा के थाना खेरागढ़ के गांव अट्ठापुर निवासी ऋषिकेश चालक और साथ में हेल्पर सोनू निवासी नगला उदगया थाना खेरागढ़ के साथ टैंकर में 22 टन सरसों का तेल लोड करके लखीमपुर खीरी जा रहा था।
मंगलवार को समय शाम 4:30 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सकरावा थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 148-700 पर टैंकर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसे में टैंकर चालक व हेल्पर के चोटें आईं। वहीं, टैंकर में भरा सरसों का तेल भी टैंकर से निकल कर हाईवे के नीचे नालियों से जाने लगा।
तभी, आसपास गांव के ग्रामीणों की जानकारी होते ही तेल को बोतल और बाल्टी में भरकर ले जाने लगे। मामले की जानकारी होते ही सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को हाईवे की एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार कराया और तेल लूटे जाने की जानकारी सकरावा पुलिस को दी।
इस संबंध में सकरावा प्रभारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि तेल लूटे जाने की सूचना गलत है। कुछ लोग नालियों में बह रहे सरसों के तेल को भर रहे थे, जिनको मना कर दिया गया। घायलों को सैफई भेजा गया है।