बाबा की बगिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर
संगीतमयी सुंदर कांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भक्ति गीतों की
रसधार में श्रद्धालु गोते लगाते रहे।
संकट मोचन मंडल हनुमानगढ़ी द्वारा
पेश किए गए संगीतमयी सुंदर कांड पाठ से पूर्व आचार्य राकेश द्विवेदी ने
पूजन कराया। गायक धीरज दुबे द्वारा पेश किए गए गीतों बसा लो मन मंदिर में
राम, चली चली राम नाम की हवा चली, आदत बुरी सुधार लो बस हो गया भजन, तेरी
मर्जी का मैं हूं गुलाम, मेरे अलबेले राम, चलो चित्रकूट धाम, माता जानकी
वहीं मिलेंगी आदि सुनाकर वाहवाही लूटी।
गायक प्रशांत त्रिपाठी चंदन ने भजन
में लागियो रे भजन से होगा बेड़ा पार, जय जय राम कथा जय श्रीराम कथा, अरे
रे मेहंदीपुर वाले तथा बीते यह सारी उमरिया राम यश गाते गाते भजन की
प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
संगीतमयी
प्रस्तुतियों के दौरान ढोलक पर दर्शन लाल बाथम, आरगन पर शोभाराम, सह गायक
राजेश शाक्य, रज्जन पांडेय ने मजीरा आदि पर संगत दी। पंकज दुबे व उनकी
पत्नी कोमल दुबे ने पूजन व आरती की। इस दौरान अनुज यादव, आनंद गुप्ता,
सुशील पांडेय एडवोकेट, निखिलेश चतुर्वेदी, हिमांक त्रिपाठी, मोनू चौहान, शिवऔतार आदि लोग मौजूद थे।