फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से कराई गई पुलिया की सफाई

Wed, 13 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत ने सकरावा रोड स्थित कुम्हर मंडी पुलिया की जेसीबी मशीन लगाकर सफाई कराई। तब कहीं जाकर लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकी।
विज्ञापन


पुलिया से अंबेडकरनगर मोहल्ले के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा था। कई बार शिकायतों के बावजूद निराकरण नहीं हो पा रहा था। मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को पुलिया के सामने सकरावा रोड पर धरना प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया था।

मंगलवार को एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित के निर्देश पर नगर पंचायत के ईओ तुगल सिंह, लिपिक मुन्ने खां सफाई कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से क्षतिग्रस्त पुलिया की सफाई कराई। तब कहीं जाकर लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सकी।
विज्ञापन


इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी मनीष यादव डंपी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी द्वारा यह पुलिया गलत ढंग से बनवाई गई थी और यह पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त भी है। कहा कि शीघ्र ही समस्या से निजात दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें