फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में बैठी रही पुलिस, पीएसी, नहीं आए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। तहसील में किसानों के धरना-प्रदर्शन के साथ ज्ञापन देने की जानकारी मिलने पर तहसील को छावनी में बदल दिया गया। करीब तीन घंटे तक कोई नहीं आया तो पुलिसकर्मी चले गए।
विज्ञापन

प्रदेश में चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर शनिवार को यहां भी धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देने की सूचना सोशल मीडिया पर दी गई थी। पता चलने पर सुबह से पुलिसकर्मियों ने पीएसी बल के साथ डेरा डाल दिया। करीब तीन घंटे तक पुलिसकर्मी तहसील में डेरा डाले रहे। किसान नेता नहीं आए तो पुलिसकर्मी चले गए। किसान नेता अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय था। अचानक बदलाव आ जाने से निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें