फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
घायल सोनू मिश्रा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। बिजली कारीगर ने खुद को गोली मार ली। परिजनों ने सौ शय्या चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर कन्नौज से कानपुर( हैलट) रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भरौली सिरखनेपुर में रहने वाले सत्य प्रकाश मिश्रा के बेटे सोनू (23)ने किसी वजह से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन सौ शय्या चिकित्सालय ले गए। डॉक्टरों की राय पर हैलट (कानपुर) के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि सोनू बिजली फिटिंग का कार्य करता है। शादी नहीं हुई है। माता-पिता बुजुर्ग हैं।
वहीं सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया है कि परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। पता चलने पर पुलिस भेजी गई थी। मौके से असलहा बरामद नहीं हुआ है। सिर में बायीं ओर गोली लगने की बात बताई गई है। सोनू हैलट में भर्ती है। यहां घर में किसी के न मिलने से ज्यादा जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें