फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कुत्तों के हमले में घायल के शरीर पर आई सूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में घायल कन्हैया बाथम की हालत में आंशिक सुधार तो है पर परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कानपुर के हैलट अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे युवक के पूरे शरीर पर सूजन आ गई है। डॉक्टरों ने उसके कान की सर्जरी कराने की सलाह दी है लेकिन परिवार की तंगहाली इलाज में सबसे बड़ा रोड़ा बन गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम खल्ला रूपमंगदपुर निवासी कन्हैया बाथम (28) दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार रात वह दिल्ली से घर लौट रहा था। ग्रीनफील्ड हाईवे पर बस से उतरकर जब वह पैदल गांव की ओर बढ़ रहा था तभी कुत्तों के झुंड ने उसे चारों तरफ से घेरकर नोच डाला था। इस हमले में कन्हैया के पूरे शरीर पर 100 से ज्यादा गहरे जख्म हो गए थे। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे पहले छिबरामऊ अस्पताल और फिर तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिजन ने बताया कि सोमवार को कन्हैया की हालत में कुछ सुधार दिख रहा था लेकिन अचानक उसके पूरे शरीर पर सूजन आने लगी, जिससे डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। कुत्तों के नोंचने से कान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके लिए चिकित्सकों ने शीघ्र सर्जरी की आवश्यकता बताई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के सामने सर्जरी और दवा का भारी-भरकम खर्च जुटाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें