फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनवाई के लिए निगम मंडी चौकी बनी अस्थायी थाना

विज्ञापन
नगर पालिका तिराहे पर लगवाया गया बैनर। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। हॉटस्पॉट में आने से लोगों को कोतवाली तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे निगम मंडी चौकी को अस्थायी थाना बनाया गया है। पहले दिन शुक्रवार को निगम मंडी चौकी पर छह शिकायतें आईं।
विज्ञापन

कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा, मंडी चौकी इंचार्ज अनिवेश कुमार व हेड कांस्टेबल अखिलेश मिश्रा ने शिकायतें सुनीं। मोहल्ला रामनगर निवासी पंजाबी ने पुत्री सुपत्या को बाइक चालक के टक्कर मारने, रामपुर बैजू निवासी अवनीश कुमार ने मारपीट, कुंवरपुर लोधपुर के युवक ने छेड़छाड़, रामपुर बैजू के विनीत कुमार व पिंकू, अनार सिंह, सतीश ने अवैध कब्जे, सैयदबाड़ा के आमिर ने मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि सभी शिकायतों की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें