फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध वातावरण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी: डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पौधरोपण करते डीएम और एसपी समेत अन्य अफसर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम राकेश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में पौध रोपण किया। नीम, सहजन आदि प्रजाति के पौधे रोपे। डीएम ने कहा कि शुद्ध वातावरण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा की पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखने से ही हमारा कल अच्छा होगा। अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, उपनिदेशक कृषि डॉ. आरएन सिंह ने फलदार पौधे रोपे। सभी कार्यालयाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर देखभाल का संकल्प लिया। गंगा प्रहरी की टीम लीडर रमा तिवारी ने महमूदपुर बीजा में फलदार और छायादार पौधे रोपे। हरीनिवास, रावेंद्र सिंह मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी विवेक कुमार सैनी ने राजकीय अभिनव विद्यालय गंगधरापुर में पौधरोपण किया। नीबू, अशोक, कदम, आंवला, जामुन, अमरूद के पौधे लगाए। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री ने पौधरोपण किया।
तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार उमर्दा ब्लाक की बीडीओ सरला देवी ने कर्मचारियों के साथ मिलकर ब्लाक परिसर में पौधरोपण किया। बीडीओ ने सचिवों को क्षेत्र में जाकर पौधरोपण के लिए जागरूक किया। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने कोतवाली परिसर में सिपाहियों के साथ सामाजिक दूरी बनाकर पौधों का रोपण किया। एसडीएम जयकरन, तहसीलदार विश्ववेशर सिंह ने तहसील के आवास परिसर में पौधे रोपे।
विज्ञापन

तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार तालग्राम ब्लाक परिसर में बीडीओ चंद्रभान सिंह ने सहजन का पौध रोपा। वन विभाग ने भी मुख्य मार्ग पर पौध रोपण कराया। लोगों को नि:शुल्क पौधे दिए। एडीओ कृषि अरविंद सिंह यादव, स्थापना लिपिक विनय मिश्रा, सचिव गौरीशंकर त्रिपाठी, बन्नाम सिंह मौजूद रहे। वन विभाग की नर्सरी से कोतवाली गुरसहायगंज, ब्लाक कार्यालय, नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज, नगर पंचायत सिकंदरपुर को आम, सहजन, कचनार, जामुन के पौधे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें