तालग्राम। सुकन्या योजना के तहत अब निर्धन परिवार भी बेटियों के लिए खाता खोल सकेंगे। योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले सुकन्या योजना में 1000 रुपये से ही खाता खोला जा सकता था। अब यह राशि कम 250 रुपये कर दी गई है। यानी 250 रुपये प्रति माह की किस्त पर भी सुकन्या योजना का खाता खुलवाया जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। सुकन्या योजना का लाभ निर्धन बेटियों को भी मिल सकेगा। दस साल तक की बेटी का खाता खोला जा सकता है। योजना में अभिभावक अपनी बेटियों के नाम खाता खोलकर लाभ अर्जित कर सकते हैं। तालग्राम डाकघर के उप डाकपाल राजकिशोर का कहना है कि शुरुआती दौर में योजना में बेटी के नाम खाता खोलने के लिए हजार रुपये की राशि तय थी। अब सुकन्या योजना में 250 रुपये से भी खाता खोल सकेंगे। डाक विभाग और राष्ट्रीयकृत बैंक में यह सुविधा उपलब्ध है।