फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से गौरैया बचाने का आह्वान

Sat, 27 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरैया बचाओ अभियान के तहत प्रभागीय वनाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं को लकड़ी के बने घोंसले प्रदान किए और गौरैया को बचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कहा कि वायुमंडल में बढ़ते प्रदूषण के कारण गौरैया चिड़िया विलुप्त होती जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह शनिवार को तालग्राम रोड स्थित पायका मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान बालिकाओं से आह्वान किया कि ऐसा माहौल बनाएं जिससे कि चिड़ियां घरों में आना शुरू करें। टूटे घड़ों के टुकड़े में पानी भरकर रखें।

चावल, गेहूं, बाजरा के दाने खाने के लिए डालें। वन क्षेत्राधिकारी अरुण मिश्रा ने गौरैया से होने वाले फायदे गिनाए। जिला समन्वयक राजेश्वर सिंह ने बचपन की यादें ताज कर गौरैया संबंधी कविता सुनाई। टीचरों ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान वन दारोगा कोमल सिंह, वन रक्षक, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें