फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत

विज्ञापन
घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव मोड़ के पास गंगा स्नान को जा रहा छात्र ट्रैक्टर से नीचे गिरा गया।  ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ निकल गया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र गांव के अन्य लोगों के साथ गंगा स्नान को श्रंगीरामपुर जा रहा था।
विज्ञापन



खानपुर कसावा निवासी अमरेश पाल का बेटा हिमांशु उर्फ बंटू (14) कक्षा 9 का छात्र था। मंगलवार को वह अपनी मां विमलेश कुमारी व बहन अंजलि के अलावा गांव के अन्य लोगों के साथ गंगा स्नान करने ट्रैक्टर से श्रंगीरामपुर जा रहा था। करमुल्लापुर गांव मोड़ के पास हिमांशु ट्रैक्टर से सड़क पर गिर गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, तेज रफ्तार ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसा होते ही लोगों में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में लोग हिमांशु को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। मृतक तीन बहनों अंजलि (18), लाली (13), साक्षी (6) के बीच इकलौता भाई था।


पिता ने लगाया धक्का देकर गिराने का आरोप
छिबरामऊ। घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे अमरेश पाल इकलौते बेटे हिमांशु उर्फ बंटू का शव देखकर बदहवास हो गए। उन्होंने पुत्र को किसी अन्य युवक के  धक्का देकर ट्रैक्टर से गिराने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यदि  बेटे ने उनकी बात मान ली होती, तो शायद आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। उन्होंने पुत्र को गंगा स्नान करने जाने से कई बार रोका था, उनकी बात नहीं मानी।
विज्ञापन



बदहवास रहे माता-पिता
छिबरामऊ। खानपुर कसावा निवासी अमरेश पाल के तीन पुत्रियों के बीच काफी मनौतियों के बाद पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। मंगलवार को उसकी जरा सी चूक से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। भाई की मौत से तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं माता-पिता पूरी तरह बदहवास थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें