फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने चार मंदिरों को बनाया निशाना

विज्ञापन
मंदिर का टूटा जंगला दिखाता ग्रामीण - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एक ही रात में चोरों ने चार मंदिरों और एक लकड़ी के खोखे को निशाना बनाते हुए हजारों की नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। एक मंदिर से मूर्ति पर लगे चांदी के मुकुट व जेवर चोरी करने की खबर से ग्रामीणों में रोष फैल गया। पुलिस ने मामले की छानबीन की। घटना की न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही चोरों का सुराग लगा। एक साथ चार मंदिरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन



 कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सराय प्रयाग में सोमवार की रात चोरों ने देवा डेयरी के सामने बने हनुमान मंदिर का ताला तोड़ दिया। दानपात्र को भी तोड़ डाला। इसमें रखी करीब सात हजार की नगदी चोरी कर ली। चोरों ने कस्बे के मुख्य बाजार में राधा कृष्ण मंदिर पर भी धावा बोला। चोर मंदिर के पीछे लगे लोहे के जंगले को तोड़कर अंदर पहुंच गए। कृष्ण की मूर्ति के माथे पर लगे चांदी के मुकुट और राधा के सोने के जेवर चोरी कर लिए। मंदिर के पुजारी प्रदीप दुबे ने बताया कि 70 हजार से अधिक की कीमत के जेवर थे। इसके बाद चोरों ने कस्बे के मोहल्ला पलटेपुर्वा में विनोद कुमार के घर के बाहर बने दुर्गा मंदिर के गेट का ताला तोड़ दिया। दानपात्र को तोड़कर तीन हजार की नगदी पार कर दी। पास में रखे लकड़ी के खोखे को तोड़कर तराजू और बांट चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने जीटी रोड किनारे ऐतिहासिक काली देवी मंदिर में दानपात्र तोड़कर करीब एक हजार की नगदी पार कर दी। कस्बे में एक ही रात में चार मंदिरों में चोरी की जानकारी पर सुबह लोगों की भीड़ लग गई। धार्मिक स्थल पर चोरियों को लेकर लोगों में रोष व्याप्त था।

कस्बे में अब तक हुईं तमाम चोरियों का खुलासा न होने व मंदिरों को चोरों के  निशाना बनाए जाने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन कटियार, महामंत्री सत्य प्रकाश, मोनू कटियार, राजीव कटियार आदि ने रोष व्यक्त किया है। इन्होंने  कहा कि यदि मंदिर में हुईं चोरियों का खुलासा एक सप्ताह में नहीं हुआ तो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। इन्होंने कस्बे में पुलिस गश्त की भी मांग की। वहीं एक साथ चार मंदिरों में घटना के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। रायपुरा चौकी पर तैनात दरोगा मोहम्मद तौकीर ने बताया कि रात में वह लगातार गश्त पर रहते हैं। उन्होंने जंगला से चोरों के घुसने का संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें