छिबरामऊ ब्लाक के सरायप्रयाग के पास स्थित प्राइमरी पाठशाला मिश्रापुर पर
बने मतदान केंद्र पर अचानक आई धूल भरी आंधी से चारों ओर अंधकार छा गया।
मतदान केंद्र पर अंधकार छाने से वोटिंग प्रक्रिया बंद हो गई।
बाद में
ग्रामीणों की मदद से एक ट्रैक्टर के जरिए उजाला किया गया। बारिश के चलते
काफी देर तक मतदान कार्य प्रभावित रहा। ज्ञात हो कि दूसरे चरण के मतदान में
प्राथमिक पाठशाला मिश्रापुर में दोपहर दो बजे के करीब आई धूल भरी आंधी
अंधकार छा गया। हालांकि, बाद में शुरू हुई बारिश से कुछ उजाला हुआ।
इसके
पहले ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से रोशनी करने का प्रयास किया। इस कारण करीब
आधा घंटा तक मतदान कार्य प्रभावित रहा। वोट डालने के लिए आए लोगों ने
बरामदे में खड़े होकर बारिश से किसी तरह अपना बचाव किया।