फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ पुनर्मतदान

Wed, 02 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच सड़ियापुर बांगर में पुनर्मतदान हुआ। अफसरों की मुस्तैदी को देखकर ग्रामीणों ने भी लाइन लगाकर निर्भीक होकर मतदान किया। यहां पर 68 फीसदी वोट डाले गए। ज्ञात हो कि सड़ियापुर बांगर में पहले चरण के हुए मतदान में कुछ अराजकतत्वों ने असलहों के बल पर पोलिंग बूथ से मतपेटिकाओं को लूटकर तालाब में फेंक दिया था।
विज्ञापन


जिसके बाद चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान के आदेश दिए थे। मंगलवार को हुए मतदान में जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, सीओ करन सिंह, रिटर्निंग आफीसर सदर राजेश बघेल, बीडीओ साधना दीक्षित, प्रभारी एडीओ राजेश दुबे सहित पुलिस के जवान पूरे दिन दोनों बूथों पर तैनात रहे।

इन दोनों बूथों पर 1441 मतदाता हैं। दोपहर के बाहर बजे तक अपने मत का प्रयोग करने के लिए महिलाओं व पुरुषों की लंबी लाइनें लगी रहीं। पूरे समय अधिकारी सुरक्षा इंतजाम परखते रहे। अफसरों का कहना था कि शाम को शुरू हुई बारिश के कारण मतदान प्रतिशत कुछ कम रहा है।
विज्ञापन


सड़ियापुर बांगर में हुए मतदान में मतदाताओं ने पूरी जागरूकता के साथ अपने मनपसंद उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाले। सुबह से शाम तक हुए मतदान में बूथ संख्या 134 पर 663 मतदाताओं में 406 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 135 नंबर बूथ पर 808 में 578 ने वोट डाले।

आरओ राजेश बघेल ने बताया कि पूरा चुनाव शांतिपूर्ण रहा। पोलिंग पार्टियां निर्धारित समय से आ गईं। मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। एसडीएम सुनील शुक्ला ने बताया कि सड़ियापुर में पुनर्मतदान में पूर्णतया शांति रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें