फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में भीड़ जुटाने की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज/छिबरामऊ। जिले में गुरुवार को सपाइयों ने तहसीलवार प्रदर्शन करने का मन बनाया है। हर तहसील के लिए अलग-अलग रणनीति तैयार हुई है। ज्ञापन भी दिया जाएगा। वहीं, जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन व ज्ञापन देने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि सभी सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक अपनी-अपनी तहसीलों में सुबह 11 बजे पहुंच जाएंगे। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। बुधवार को पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने छिबरामऊ में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन की रणनीति तैयार की। बैठक में सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, विधानसभा महासचिव प्रभाकर उर्फ बोबी, बंटू सिंह, रीपू यादव, गफ्फार सिंह, डॉ. जैनेंद्र प्रताप सिंह, धंपू कटारिया, विवेक यादव, अमित सोहेल खान व अल्तमस अली सहित कई सपाई मौजूद रहे।
सपा नेताओं के घर दबिश दे रही पुलिस: योगेंद्र
छिबरामऊ। पूर्वी बाईपास पर बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि प्रदर्शन को नाकाम बनाने के लिए पुलिस ने सपा नेताओं के घर दबिश देना शुरू कर दिया है। सपा कार्यकर्ता घबराने वाले नहीं हैं। न ही पीछे हटेंगे। इस दौरान अहसन खां, अच्छे खां, मेजर सिंह यादव, अशोक चौहान, अक्कू भदौरिया, सुदेश पाल, नागेंद्र सिंह यादव सहित कई सपाई मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें