फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। चुनावी रंजिश में दो पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। पथराव, फायरिंग से दहशत फैल गई। मारपीट में सात लोग घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गुरौली गांव में बुधवार की दोपहर चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर में कहासुनी गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे पर टूट पड़े। पथराव शुरू हो गया। मारपीट के दौरान ही फायरिंग होने से लोग दहशत में आ गए।
इधर, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक युवक तमंचा लहराते हुए विपक्षियों को धमका रहा है। उसके एक हाथ में लाठी तो दूसरे में तमंचा है। तमाम लोग लाठी लिए हुए हैं, कुछ लोग पथराव करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

मारपीट में नुरूद्दीन, सद्दाम, शकीरा बेगम, रिजवान, मैनुद्दीन, जुल्फिकार, मिढाई घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर से तीन उपद्रवियों को पकड़ लिया। सीओ दीपक दूबे ने बताया कि थानाध्यक्ष राजकुमार के मुुताबिक चुनावी रंजिश के चलते मारपीट हुई है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। फायरिंग की तस्दीक कोई नहीं कर रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें