फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकरहनी में डॉक्टरी पढ़ रही बिटिया बनी प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। ग्राम पंचायत शकरहनी में इस बार डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही बिटिया ग्राम प्रधान चुनी गई है। अब वह पढ़ाई के साथ-साथ गांवों में विकास की गंगा बहाने का कार्य करेगी। चुनाव प्रचार में भी उन्होंने यही सहारा लिया, जिस पर जनता ने विश्वास किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत शकहरनी के गांव गढ़िया निवासी मनोज सिंह की 22 वर्षीय बेटी जाह्नवी सिंह ठाकुर फर्रुखाबाद मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस तीसरे सेमेस्टर की छात्रा हैं। बीस साल से पंचायत पर कब्जा जमाए प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी गोमती देवी को हराकर वह पंचायत की मुखिया बनी हैं। जाह्नवी सिंह का कहना है वह गांवों की तस्वीर बदलने का पूरा प्रयास करेंगी।
चुनाव में बुजुर्गों, युवाओं, बहनों और माताओं का भरपूर सहयोग मिला है। शकरहनी ग्राम पंचायत में आठ हजार की आबादी है। इसके अंतर्गत गढ़िया, रघुनाथपुर, मोतीपुर्वा, बिदीपुर्वा, शकरहनी मजरे आते हैं। अभी तक मुन्नालाल जाटव और उनकी पत्नी गोमती देवी दस-दस वर्ष प्रधान रहे हैं।
विज्ञापन

अबकी किसान पिता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मां सीमा सिंह की बेटी जाह्नवी ने पंचायत चुनाव में गोमती देवी को 361 वोटों से शिकस्त दी। पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। जाह्वनी का कहना है कि वह गांव के विवादों को गांव में ही जनता के बीच सुलह समझौते से निपटाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें