फोटो:09: सदर कोतवाली में रखा बरामद सरसों का तेल।संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रदेश की नामी-गिरामी कंपनियों को लाखों का चूना लगाने वाले शातिर गिरोह के सरगना को एसटीएफ ने लखनऊ में दबोच लिया। टीम ने लाखों रुपये का सरसों का तेल भी बरामद किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में प्रदेश के कई शहरों में दबिश दी जा रही है।
शहर के पुलिस लाइन रोड स्थित जगदंबा एडबिल ऑयल मिल के मालिक रितेश पाल ने सदर कोतवाली में आर्यनगर लखनऊ स्थित रिद्घी-सिद्घी इंटरप्राइजेज के मालिक दिनेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें बताया कि 14 मार्च को दिनेश कुमार ने 16 लाख का सरसों का तेल खरीदा था। इसका भुगतान नहीं किया। स्थानीय पुलिस की छानबीन में सामने आया कि दिनेश कुमार ने प्रदेश की कई ब्रांडेड कंपनियों को लाखों का चूना लगाया। इससे मामले की जांच यूपी एसटीएफ ने शुरू की।
एसटीएफ क्षेत्राधिकारी लखनऊ लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने राजाजीपुरम से दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर लखनऊ में ही 171 कार्टन सरसों का तेल बरामद हुआ।
शनिवार को एसटीएफ की टीम माल लेकर कन्नौज आई। पूछताछ के बाद दौरान दिनेश कुमार ने बताया कि उसने कानपुर में आनंदा घी, मयूर घी, संडीला स्थित फ्लोर मील समेत कई कंपनियों से लाखों का माल उधार लेकर बिक्री कर देते थे। एसआई ब्रजमोहन पाल ने बताया कि एसटीएफ के संयुक्त प्रयास से गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।