दिल्ली में आयोजित हुई 38वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर पदक जीत जितेंद्र सिंह ने जनपद का नाम रोशन किया। उन्होंने
इससे पूर्व भी शूटिंग प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम किए हैं।
ग्राम
भौराजपुर निवासी जितेंद्र सिंह ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद नई
दिल्ली में हुई 38वीं शूटिंग चैंपियनशिप में .22 पीप साइट राइफल में गोल्ड
और सिल्वर मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने इससे पूर्व वर्ष
2014 में 37वीं शूटिंग चैंपियनशिप में तीन सिल्वर मेडल जीते थे।
शूटर
जितेंद्र सिंह के जिला आगमन पर लोगों ने उनका स्वागत किया। बताया कि दिसंबर
में दिल्ली में ओलंपिक के लिए ट्रायल क्वालीफाई शिविर लगेगा, जिसमें वह
पूरी मेहनत से प्रयास करेंगे। यदि उसमें क्वालीफाई कर लेते हैं, तो ओलंपिक
में भाग लेने का उन्हें मौका मिलेगा।