फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल टूर्नामेंट में जेरकिला टीम बिजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बरगदिया चौराहे के पास खेल मैदान पर सात अक्तूबर तक चलने वाली वालीबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का रविवार को उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें जेरकिला टीम ने मैन मार्केट टीम को तीन प्वाइंट से हराया।
विज्ञापन

समाजसेवी जानू खान ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया और कहा कि खेल से ही स्वस्थ शरीर का निर्माण होता। खेल विभिन्न रोगों से मुक्त रखने में सहायक भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। जेरकिला टीम के कप्तान शमीम अहमद, मैन मार्केट टीम के कप्तान शादाब वेग रहे।
आयोजक आकिब अंसारी ने बताया कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच सात अक्तूबर को होगा। इस दौरान आफ़ताब इदरीसी, नीलेंद्र शुक्ला, अमन बाल्मीकि, फारुख ताज़ी, दिलशाद खान, खुशनसीब, शादाब अंसारी, हामिद अंसारी, हमराज खान, सरताज खान, दिलशाद अंसारी, तहसीम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें