फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा ने फतेहगढ़ को 20 रन से हराया

विज्ञापन
शहर के बोर्डिंग मैदान पर खेलता आगरा का बल्लेबाज। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान पर बुधवार को आगरा व फतेहगढ़ टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। सतीश ठाकुर ने बेहतर प्रदर्शन कर आगरा टीम को 20 रन से जीत दिलाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बोर्डिंग मैदान पर स्व. ओम प्रकाश पाठक मेमोरियल राज्य स्तरीय द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है। बुधवार को आगरा और फतेहगढ़ की टीम के बीच मैच खेला गया। आगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 28.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। बल्लेबाज निशांत ने अर्ध शतक लगाया। चार चौकों की मदद से 54 रन बनाए। सचिन यादव ने 27 और सतीश ठाकुर ने 17 रन का योगदान दिया। फतेहगढ़ की ओर से अब्दुल रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 रन देकर 4 विकेट लिए। शाहिद ने दो, भूषण ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहगढ़ की टीम ने 26.5 ओवर में 127 रन पर सभी विकेट खो दिए।
दानिश खान ने पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 56 रन बनाए। जुनैद ने 17, राहुल ने 13 और गुलशन ने 14 रन बनाए। आगरा की तरफ से सतीश ठाकुर ने 19 रन देकर तीन, अर्जुन ने 32 रन देकर तीन, ईशांत और सौरभ ने एक-एक विकेट लिया। सतीश ठाकुर को ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वरिष्ठ खिलाड़ी वेद प्रकाश पांडेय ने सतीश ठाकुर को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी व 1100 का पुरस्कार दिया। टॉस पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश ने कराया। कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन सदस्य के रूप में पवन त्रिवेदी, संजय सामवेदी, गुफरान हुसैन, आनंद मिश्रा, पारस दुबे, अमित अग्निहोत्री, सजल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें