फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गंगा रोज बदल रही चाल, बढ़ा रही किनारों पर रहने वालों की धड़कन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा नदी इन दिनों हर रोज नया रंग दिखा रही हैं। कभी जलस्तर बढ़ने लगता है तो कभी घटने लगता है। नदी के इसी बदलते मिजाज ने तटवर्ती गांवों के लोगों की धड़कन बढ़ा दी है। ग्रामीणों की नजरें अब खेतों से ज्यादा गंगा की लहरों पर टिकी हैं। महादेवी घाट पर रविवार दोपहर दो बजे गंगा का जलस्तर 124.720 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले मापन से 0.020 मीटर अधिक है।
विज्ञापन

गंगा अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है लेकिन लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने प्रशासन और ग्रामीणों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज से 1,63,181 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके चलते नदी की चाल पर लगातार नजर रखी जा रही है। नदी किनारे बसे गांवों में लोग हर घंटे जलस्तर की जानकारी जुटा रहे हैं। कई स्थानों पर कटान की आशंका को लेकर भी ग्रामीण सतर्क हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी जय लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि गंगा के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे है लेकिन सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश हैं। तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।
विज्ञापन

कितना दूर है खतरे का निशान
महादेवी घाट पर गंगा का वर्तमान जलस्तर 124.720 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 125.970 मीटर निर्धारित है। यानी गंगा अभी खतरे के स्तर से 1.250 मीटर नीचे बह रही है। हालांकि लगातार बदलता जलस्तर लोगों की चिंता कम नहीं होने दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें