सैनिक हनुमंथप्पा के निधन पर सयुस के वरिष्ठ जिला
उपाध्यक्ष राजिक अली के आवास पर जुटे कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर भावभीनी
श्रद्धांजलि दी।
सियाचिन में बर्फीले तूफान की चपेट में आए सैनिक
हनुमंथप्पा की उपचार के दौरान निधन होने पर राजिक अली ने शोक जताते हुए कहा
कि उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। ऐसे शहीद
जवान हनुमंथप्पा की याद में हर व्यक्ति की आंखें नम हैं।
उन्होंने उन्हें
भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने हाथों में जली
कैंडल लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर तिर्वा के सपा
उपाध्यक्ष अतीक हुसैन, आशीष भारद्वाज, विकास शुक्ला, शाकिर अली, एनैन अली,
तालिब अली, नादिर अली, सदाकत हुसैन, जियाउल खान, राजीव गुप्ता और शालू
शुक्ला आदि मौजूद थे।