फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों के आगे ध्वस्त व्यवस्थाएं

Fri, 12 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में हुए कार्यक्रम के दौरान सांसद डिंपल यादव की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई तमाम व्यवस्थाएं सपाइयों के हुजूम के आगे ध्वस्त हो गईं। बिना पास के ही सैकड़ों सपाई कालेज के गेट से अंदर घुस आए। आडीटोरियम में भी जबरन घुसकर सीटों पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन के दौरान सांसद को अपनी समस्याओं का ज्ञापन देने के लिए भी धक्कामुक्की की। हालात बेकाबू देख खुद डीएम ने मोर्चा संभाला। सांसद का हेलीकाप्टर निर्धारित समय से करीब एक घंटा विलंब से दोपहर 1:10 पर मेडिकल कालेज के हैलीपैड पर उतरा। यहां मंडलायुक्त कानपुर, डीएम और एसपी ने उनकी अगवानी की।

दोपहर सवा एक बजे सांसद का काफिला आडीटोरियम हाल में पहुंचा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने पास की व्यवस्था की थी। जनप्रतिनिधियों, सपा नेताओं व कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यापारियों व मीडिया कर्मियों को पास जारी किए गए थे। प्रशासन का दावा था कि सिर्फ पास धारक ही प्रवेश पा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दोपहर 12 बजे तक तो सब ठीक चलता रहा। साढ़े 12 बजे बिना पासधारक सपाइयों ने दबाव बनाया। कुछ ने फोन से सिफारिश लगाकर और कुछ ने जबरन पुलिस कर्मियों पर रौब जमाते हुए अंदर प्रवेश पा लिया।

आडीटोरियम में भी सपाई जबरन घुसे तो पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। प्रवेश न पाने वाले कई सपा नेता आडीटोरियम के गेट के बाहर बैठकर नाराजगी जताने लगे। इस पर कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख पहुंचे और अफसरों से वार्ता कर 25 सपाइयों को बिना पास के ही अंदर जाने को कहा।

इसके बाद करीब एक सैकड़ा सपाई अंदर घुस आए और सीटों पर कब्जा जमा लिया। इस दौरान विधायक सदर अनिल दोहरे, अरविंद सिंह यादव, चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी, मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया, राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक वीआर सिंह, एसडीएम तिर्वा उदयवीर सिंह, उमर्दा ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, हसेरन ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया, महिला मोर्चा की अन्नपूर्णा राजपूत मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें