युवा कल्याण विभाग की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन केके इंटर कालेज खेल मैदान पर हुआ।
सौ मीटर की दौड़ में पंकज दुबे प्रथम, देव यादव द्वितीय, संजीव कठेरिया
तृतीय रहे।
सौ मीटर बालिका दौड़ में शबनम प्रथम, शिल्पी द्वितीय, दीप्ती
शर्मा तृतीय, 1500 मीटर में मुस्तकीम प्रथम, शिवम पाल द्वितीय, आनंद पाल
तृतीय, बालिका में नीलम पाल प्रथम, शिवानी द्वितीय, सुनैना देवी तृतीय रही।
तीन हजार बालिका दौड़ में शबनम प्रथम, शिल्पी द्वितीय, राधा तृतीय, लंबी
कूद में निधी सिंह प्रथम, चंद्रिका वर्मा द्वितीय रही।
लंबी कूद में शिवम
सिंह प्रथम, आवन सैनी द्वितीय, संजीव कठेरिया तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में
विजय सिंह प्रथम, देव यादव द्वितीय, पंकज दुबे तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में
शबनम प्रथम, रमा यादव द्वितीय, चंद्रिका तृतीय रही। कुश्ती में सुखेंद्र
सिंह प्रथम, शिवम सिंह द्वितीय, सैफ अली तृतीय रहे। इस दौरान क्षेत्रीय
युवा कल्याण अधिकारी सुनील राठौर, व्यायाम शिक्षक अमरनाथ दुबे, ज्ञानेंद्र
अग्निहोत्री, विवेक सैनी, विनोद, निर्मल पांडेय, फुरकान आदि मौजूद थे।