फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज के नए एसपी बोले- विशेष अभियान चलाकर पकड़े जाएंगे टप्पेबाज

विज्ञापन
एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव।संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। गाजियाबाद में 41वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक पद से स्थानांतरित होकर आए राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कन्नौज के पुलिस अधीक्षक पद का प्रभार संभाल लिया। उन्होंने टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही है।
विज्ञापन

1992 बैच के पीपीएस अफसर राजेश कुमार श्रीवास्तव को गत वर्ष ही पदोन्नति मिली है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था में किसी का भी दखल मंजूर नहीं किया जाएगा। जनता के सहयोग से अपराध मुक्त समाज बनाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण कराना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की कोशिश करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे। प्रयास होगा कि थानों और कोतवाली पर ही जनसामान्य की समस्याओं का निस्तारण हो जाए और जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।
छिबरामऊ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में हुईं टप्पेबाजी की ताबड़तोड़ वारदातों पर किए गए सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि खुलासे के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पत्रकार वार्ता में एएसपी अरविंद कुमार और सीओ सदर शिव प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें