कन्नौज। जिले में तीन थाना प्रभारियों का गैर जनपद तबादला होने पर एसपी विनोद कुमार ने उनके स्थान पर नए थानाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें विशुनगढ़, सकरावा व इंदरगढ़ में नवीन थाना प्रभारियों को नियुक्त कर वर्तमान थानाध्यक्षों को रिलीव कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि इंदरगढ़ थानाध्यक्ष पारुल चौधरी व विशुनगढ़ थानाध्यक्ष गौरव चौधरी का इटावा जिले के लिए स्थानांतरण हो गया है। सकरावा थानाध्यक्ष अजब सिंह का फर्रुखाबाद तबादला हुआ है। इस कारण तीनों को रिलीव कर दिया गया है। उनके स्थान पर कलां चौकी प्रभारी नीलम सिंह को इंदरगढ़, कुसुमखोर चौकी प्रभारी विनय शर्मा को सकरावा थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं तिर्वा कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में तैनात राधेश्याम को विशुनगढ़ थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।