फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बिना जीवन अधूरा

Tue, 22 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र गांव बढै़पुर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जीवन कौशल कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मौजूद सीएचसी के चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति सजग रहने और कई बीमारियां के बारे में जानकारी देते हुए उनके बचाव के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को जीवन कौशल कार्यक्रम हुआ। जिसमें भारतीय नारी शक्ति पर भी चर्चा की गई। सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश शुक्ल अज्ञात ने विद्यालय की छात्राओं को नारी शक्ति के तहत उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा होता है।

कार्यक्रम में मौजूद महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डाक्टर प्रीती शाक्य ने छात्राओं को किशोरावस्था में आने वाले बदलाव, एड्स, प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी और स्वच्छता के प्रति उन्हें सजग किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को विशेष रूप से सफाई के प्रति ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


जिससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को खाना खाने से पहले ठीक से हाथ साफ करना चाहिए और हमेशा पानी को ढक कर ही रखे। कार्यक्रम में वार्डेन सुनीता त्रिपाठी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें