कन्नौज। जिले की ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को परखने के लिए सोशल आडिट टीमों का गठन किया गया है। आठ ब्लाकों के लिए बनाई र्गइं 69 टीमों में 276 सदस्यों को शामिल किया गया है। टीमें गांव-गांव जाकर कार्यों का सत्यापन करेंगी। गड़बड़ी होने पर संबंधित अफसर व कर्मी के खिलाफ कार्रवाई तय होगी। सोशल आडिट टीम के सत्यापन से गड़बड़ी की कम आशंका रहेगी।
ग्राम्य विकास निदेशालय ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के सोशल आडिट व सदस्यों का गठन करने के आदेश दिए थे। जिले की 504 ग्राम पंचायतों में 69 टीमों के साथ 276 सदस्यों का गठन किया जाना था। गठन की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी एनबी सविता को दी गई। 69 टीमों का गठन किया गया है। एक टीम में चार सदस्यों का चयन किया गया। आठ ब्लाकों में 276 सदस्य शामिल हैं। यह टीमें गांव में सड़क-नाली निर्माण, चकरोड, मनरेगा के अंतर्गत होने वाले कार्यों की पड़ताल कर विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करेंगी।
ब्लाकवार सोशल आडिट टीमाें का गठन कर लिया गया है। टीमों व सदस्यों को गांव-गांव जाकर सत्यापन करने के आदेश दिए गए हैं। जांच में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार पर कार्रवाई तय होगी।
-प्र्रेम प्रकाश त्रिपाठी, सीडीओ।