फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी लड़ने पर कुल्हाड़ी चली, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। मवेशी लड़ने के विवाद में दो पक्षों में कुल्हाड़ी चल गईं। एक पक्ष की तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कूकापुर गोविंदपुर निवासी राजू वर्मा पुत्र जीवालाल ने गांव के सालिकराम पुत्र पातीराम, पंकज व सचिन पुत्रगण सालिकराम, रघुवीर पुत्र रामदयाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि पड़ोसी सालिकराम के मवेशी उसके मवेशियों से लड़ने लगे। परिवार की महिलाओं ने उलाहना दिया तो देर शाम घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी आरती देवी, भाभी सुमन व प्रीती को घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर भाई सुभाष के साथ बचाने पहुंचे तो उसे व भाई को घायल कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस को देख यह लोग जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। यहां से तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें