फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जाम की समस्या पर सामाजिक व व्यापारिक संगठन एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या के समाधान के लिए सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने एकजुट होने का निर्णय लिया है। इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा करने और इसके स्थायी हल की मांग के लिए 20 जनवरी को नगर पालिका गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को मां कालिका मंदिर परिसर में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में ब्राह्मण महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि जाम की समस्या के कारण मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शिक्षक शैलेंद्र दुबे ने यातायात की अव्यवस्था को बच्चों की पढ़ाई और उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बताया। किसान नेता अमन यादव ने अवगत कराया कि जाम के कारण किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे आरपी सिंह ने कहा कि जाम और अतिक्रमण के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अधिवक्ता प्रणव सक्सेना ने जाम लगाने वाले दोषियों पर कार्रवाई और चालान पर जोर दिया। संजीव चौहान ने स्कूली बच्चों के जाम में फंसने से घर पहुंचने में देरी होने की बात कही। गौरव त्रिपाठी अमर ने कहा कि जाम से आम जनता के साथ-साथ व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बैठक में पुनीत दुबे, विकास दीक्षित, सतनाम सिंह, शीलू ठाकुर, अभिषेक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें