फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हलवा खाने से प्रधान प्रतिनिधि समेत छह बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। गाजर का हलवा खाने से प्रधान प्रतिनिधि समेत छह लोग बीमार पड़ गए। सभी का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। खाद्य निरीक्षक और थाना प्रभारी को पत्र भेजकर दुकानदार के खिलाफ शिकायत की गई है। खाद्य निरीक्षक ने दुकान से हलवा का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन



तालग्राम के अमोलर बिचपुर्वा निवासी प्रधान प्रतिनिधि रामप्रकाश गौतम ने कई लोगों के संयुक्त हस्ताक्षर से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और तालग्राम थाना प्रभारी को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को शाम छह बजे गुरसहायगंज की एक दुकान से एक किलोग्राम गाजर का हलवा मंगाया था। इसे माधौनगर प्रधान प्रतिनिधि शिवम, अमोलर निवासी रामाधार, गांव निवासी पुनीत यादव, मलखान, अरविंद ने खाया था। तीन घंटे बाद सभी लोगों को पेट दर्द और उल्टी-दस्त होने लगे।
अमोलर निजी चिकित्सक के यहां सभी का उपचार कराया गया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलने पर अभिहित अधिकारी उमेश प्रताप सिंह को टीम के साथ भेजा गया था। गुरसहायगंज की मिठाई दुकान से गाजर के हलवा का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें