फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डेंगू के छह नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में छह नए और डेंगू के मरीज सामने आए है। अलग-अलग स्थानों में अब तक 87 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसमें 14 मरीजों घर पर ही इलाज करवा रहे हैं। शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन




बारिश के बाद से जिले भर में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में बुखार के मरीज भर्ती होकर इलाज करवा रहे हैं। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड से लेकर डेंगू वार्ड तक मरीज भर्ती हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में हर घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी की गई सूची के मुताबिक एलाइजा रिपोर्ट में छह नए डेंगू के मरीज मिले हैं। अब तक 87 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें 62 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि 25 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें