फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छह और लोग डेंगू के शिकार, संख्या पहुंची 58

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को छह और लोग डेंगू के शिकार हुए हैं। अब मरीजाें की संख्या 58 पहुंच गई है। इनमें 24 दिनों में 44 डेंगू मरीज मिले हैं। उमर्दा के रूरा में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिनकी प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। इसके बावजूद डेंगू की पुष्टि सरकारी अस्पतालों में नहीं हुई है।
विज्ञापन


गंदगी और जलभराव में मच्छर पनप रहे हैं। इस कारण डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही थी। 22 सितंबर तक डेंगू मरीजों की संख्या 46 थी जो बढ़कर 58 पहुंच गई। दो दिनों में 12 मरीज डेंगू के मिले हैं। उमर्दा के ग्राम रूरा में डेंगू के चार मरीज अभी तक मिले हैं। 15 से 20 लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिनकी प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रही है। गांव निवासी शीबू खान ने बताया कि मां, भाभी, सास के साथ ही परिवार में पांच लोगों में प्राइवेट जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं, जिनकी प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। सभी मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि जहां पर भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां पर स्वास्थ्य टीम इनडोर और आउट डोर स्प्रे कराया जा रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 20, जिला और अस्पताल में 10-10 व सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड के वार्ड बनाए गए हैं। मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें