गुगरापुर (कन्नौज)। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्रा निवासी गीता देवी (26) ने बुधवार को शाम साढ़े चार बजे अज्ञात कारणों के चलते कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार भरत मौर्या ने घटना की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने महिला के मायके वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने बिना सूचना शव उतारे जाने पर आपत्ति जताई। नायब तहसीलदार ने शव को विधिक कार्रवाई के लिए भेजा दिया। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। (संवाद)