फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जलभराव से ईजलपुर में छह मकान ढहे

विज्ञापन
फोटो :34: छिबरामऊ के बजरिया में गिरा कच्चा मकान।
विज्ञापन
सौरिख। ग्राम पंचायत ईजलपुर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी गांव की गलियों और घरों में भर गया है। साथ ही गांव के बीच स्थित तालाब ओवरफ्लो होने से तीन से चार फीट पानी भर गया। इससे 50 से अधिक घर प्रभावित हुए और करीब छह मकान गिर गए।
विज्ञापन

गांव के मटरू शंखवार, राधेश्याम कठेरिया, रामबाबू, झुन्झुनू पंडित, लालबाबू और सत्यवीर सिंह के मकान जलभराव की चपेट में आकर ढह गए। कई परिवार घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्थायी जलनिकासी न होने पर आंदोलन और गांव से पलायन की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान ममता देवी ने नाले की खोदाई कर तालाब से पानी निकालने के लिए मोटर पंप लगाने की मांग की। बीडीओ मनोज पोरवाल ने बताया कि जांच के लिए पंचायत सचिव को मौके पर भेजा गया है।
बेसमेंट में पानी भरने से 80 बोरी सीमेंट खराब
सिकंदरपुर। जीटी रोड स्थित एक सीमेंट की दुकान के बेसमेंट में नाले की दीवार टूटने से पानी भर गया। इससे बेसमेंट में रखी करीब 80 बोरी सीमेंट खराब हो गई। इससे दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार सोहित शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत ने हाल में नाले का निर्माण कराया था। भारी बारिश के दौरान नाले की दीवार भरभराकर गिर गई और पानी बेसमेंट में घुस गया। आरोप है कि निर्माण में मानक विहीन सामग्री का इस्तेमाल किया गया। उसने बताया कि नाले की खराब स्थिति को लेकर कई बार नगर पंचायत में शिकायत की गई, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। इस संबंध में ईओ का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन

बजरिया मोहल्ले में गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार
छिबरामऊ। शहर के मोहल्ला बजरिया में पंकज दुबे का कच्चा मकान धूप निकलते ही गिर गया। इसमें उनकी गृहस्थी दब गई और काफी नुकसान हुआ है। पंकज ने बताया कि जिस समय मकान गिरा उस समय वह पास में ही पत्नी प्रीति दुबे, बेटा ध्रुव, बेटी लाडो, छोटे भाई विकास व बहू क्षमा के साथ बैठे थे। उन्होंने घटना की सूचना प्रशासन को दी है। तहसीलदार अभिनव वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र के लेखपाल व नगर पालिका की टीम को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को शासन के नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद

फोटो :34: छिबरामऊ के बजरिया में गिरा कच्चा मकान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें