फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
फोटो:43: कासिमपुर गांव के मुख्य मार्ग की जलमग्न पुलिया। संवाद
विज्ञापन
मानीमऊ। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से तटवर्ती गांवों में चिंता बढ़ गई है। सोमवार को गंगा का जलस्तर बढ़कर 125.090 मीटर पर पहुंच गया। वहीं लगातार बारिश से क्षेत्र में करीब 30 मकान गिरने की सूचना है, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन

गंगा का पानी बढ़ने से कासिमपुर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। गांव के मुख्य मार्ग की पुलिया जलमग्न हो गई है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों को घुटने भर पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। तटवर्ती लोगों का कहना है कि अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो निचले इलाकों के खेतों में पानी फैल जाएगा और फसलों को भारी नुकसान होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ाने और राहत-बचाव की मांग की है। बारिश के कारण ग्राम पंचायत दाईपुर में करीब 30 कच्चे मकान ढहने की सूचना है। मलबे में गृहस्थी का सामान दब गया और परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। इनमें दीपक, सर्बेंद्र, नईमुद्दीन, भूरा, अनिल, आयशा, अनीश, कुसमा, कमलेश, मुनीश, संदीप, श्याम बाबू, विकास, रहीसुद्दीन, सोनी, राधेश्याम, अंगने, कल्लू, विमला, विजय बहादुर, गया प्रसाद, गौतम, विनोद, किशोरी लाल, संतोषी, सुनील, रिजवान, शिवकुमार, मानसिंह और सिराजुद्दीन के मकान शामिल हैं।
मधुपुर में परिवार पर मुसीबतों का पहाड़
मधुपुर निवासी देशराज कठेरिया का मकान बारिश में भरभराकर गिर गया। हादसे में घर में रखा दो क्विंटल गेहूं, 25 किलो आटा, चावल, चारपाई, कपड़े, गैस सिलिंडर, चूल्हा, पंखा और बक्सा मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार के सामने खाने और रहने का संकट खड़ा हो गया है। देशराज ने बताया कि एक बीघा कृषि भूमि है, पत्नी छह साल पहले चली गई है। मेहनत मजदूरी कर दो मासूम बच्चों का भरण पोषण कर रहा है।

फोटो:43: कासिमपुर गांव के मुख्य मार्ग की जलमग्न पुलिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें