फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बहन को लगा करंट, भाई ने बचाने की कोशिश की, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (कन्नौज)। रक्षाबंधन पर बहन ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा करने का वचन लिया था। उसे क्या पता था कि उसकी रक्षा करने में भाई की भी जान चली जाएगी। इन्वर्टर का करंट लगने से जब बहन जमीन पर गिरकर तड़पने लगी तो भाई ने तार हटाकर उसे बचाने का प्रयास किया, तो वह भी चिपक गया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बुधवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर कायस्थ गांव में दिनेशचंद्र दोहरे की 16 वर्षीय बेटी नेहा सुबह बोर्ड में प्लग लगाते समय इन्वर्टर के खुले तार की चपेट में आ गई। झटका लगने से तार टूटकर उसके चेहरे पर गिर गया। वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगीं। कमरे में मौजूद 19 वर्षीय भाई सनी उर्फ राजन ने देखा तो वह बचाने दौड़ा और तार अलग करने की कोशिश की। तो वह भी चिपक गया। छोटी बहन परी ने शोर मचाया तो तो आसपास के लोगों ने इन्वर्टर बंद कर दोनों को सीएचसी ले गए। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि हादसे के दौरान दादी घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थीं, जबकि पिता दिनेश चंद्र मां नेमा देवी की दवा लेने के लिए गुरसहायगंज अस्पताल गए थे। नेहा पढ़ने के लिए उठी थी। बिजली न होने पर उसने इन्वर्टर ऑन किया तो वह खुले तार की चपेट में आ गई। सनी दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कानपुर से आईटीआई कर रहा था सनी

सनी कानपुर के मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में आईटीआई का छात्र था। वह एक दिन पहले ही 50 हजार रुपये फीस जमा कर वापस लौटा था। उसका सपना सरकारी नौकरी करने का था।



इंटरमीडिएट की छात्रा थीं नेहा

नेहा इंटरमीडिएट की पढ़ाई कन्नौज के कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से कर रही थी। वहीं, परी महज नौ साल की है। नेहा और सनी की मौत के बाद परी भाई और बहन को याद कर रो रही है। मां नेमा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। पिता दिनेशचंद्र दोहरे नेपाल में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें