फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेसी बोले, यह सरकार पूंजीपतियों की

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। पेट्रोल, डीजल, गैस, सरसों के तेल व आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कांग्रेस के प्रदेश कोआर्डिनेटर संजय पौल ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर भाजपा ने जनता को महंगाई के गर्त में धकेल दिया है।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे ने कहा कि भाजपा से अब जनता का मोह भंग हो चुका है। यह सरकार पूंजीपतियों की है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम हो रहा है। इस दौरान उमर खान, प्रदीप मिश्रा, विनोद दुबे पप्पू, सुरेश तोमर, अनिल शुक्ला, धर्मेंद्र सविता, ओमप्रकाश अग्निहोत्री, इकराम अंसारी, टिल्लू तिवारी व शाहरुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें