फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
Shri Ram Katha started with a grand Kalash Yatra - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के मुख्य मार्ग पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश रखे महिलाओं की टोली जब निकली तो नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा पर नगर में कई जगह पुष्प वर्षा की गई। यात्रा के साथ ही श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

रविवार को सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ कालिका देवी मंदिर में रामचरित मानस के पूजन के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। भारी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश व तुलसी का पौधा रखकर चल रही थीं। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रही थीं। बैंडबाजों की धुन व भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए। कलश यात्रा कथा पंडाल में मंशेश्वरनाथ मंदिर पहुंची, जहां समापन किया गया।
श्रीराम कथा में आचार्य पं. प्रशांतानंद ने कहा कि रामचरित मानस जीवन को सही दिशा देती है। इससे व्यक्ति की दशा बदल जाती है। रामचरित मानस को जीवन में धारण करने से व्यक्ति के अभिमान का नाश होता है। व्यक्ति को अभिमान रहित होकर भगवान की भक्ति करनी चाहिए। इस दौरान राकेश दुबे, मुकेश दुबे, मंजू दुबे, रजनी दुबे, देवकीनंदन मिश्रा, भानु सिंह व श्यामू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें