कैंप कार्यालय में ईद भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक लेते डीएम राकेश मिश्रा
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। ईंट भट्ठे पर कार्यरत सभी श्रमिकों का अब तक के पारिश्रमिक का पूरा भुगतान कर दिया जाए। कोई भी भट्टा संचालक उनका भुगतान किसी दशा में न रोके। यह निर्देश डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कैंप कार्यालय में भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग बैठक कर दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश पर छत्तीसगढ़ और बिहार के श्रमिकों को भट्ठों पर सीजन की समाप्ति पर पूरा भुगतान कर दें। श्रमिकों को इस महामारी के दौर में उनके गृह जनपद भेजने की व्यवस्था की जा रही है। ईंट भट्ठों पर कार्यरत सभी की कंप्यूटराइज सूची बनाकर तत्काल अपनी-अपनी तहसीलों में उपलब्ध कराएं, इससे श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों का आकलन किया जा सके।
शासन से निर्धारित यात्रा शुल्क को पूर्व में ही रेलवे के निर्धारित खाते में जमा कराते हुए रेलवे से प्राप्त टिकट अथवा रसीद शीघ्र ही उपलब्ध हो सके। कहा कि यह जनहित का कार्य है। इसमें सभी अपना सहयोग दें। बैठक में भट्ठा यूनियन कन्नौज के अध्यक्ष मोहम्मद शाहमीर खान, महामंत्री ज्ञानचंद्र केसरवानी और कोषाध्यक्ष शिशुपाल कटियार मौजूद रहे।