कन्नौज। लॉकडाउन में सामूहिक नमाज रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में सोमवार को तीन को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक 44 की गिरफ्तारी हो चुकी है।
तीन अप्रैल को शहर के मोहल्ला कागजियाना में मोहम्मद शाबिर के पुत्र मोहम्मद खलील के घर पर लॉकडाउन में सामूहिक नमाज चल रही थी। इसे रोकने पहुंची पुलिस टीम पर नमाज के लिए एकत्रित हुए लोगों ने हमला कर दिया था।
घटना में सिपाही सौदान सिंह और एलआईयू का एक सिपाही घायल हुए थे। सोमवार को फरार आरोपी खुर्शीद आलम पुत्र अब्दुल, सीबू उर्फ सरताज आलम पुत्र जमील अहमद और जैनुल अबादीन उर्फ जैनुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हुई है।