कन्नौज। पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश बाद भादो में भी चटक धूप और उमस के कारण गर्मी का सितम फिर सताने लगा है। सोमवार को पारा तो 33 डिग्री सेल्यिस ही रहा, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में तेज धूप निकली तो लोगों को बेचैनी का सामना करना पड़ा।
बारिश थमने के बाद से पिछले तीन से लगातार उमस तेवर हावी हो गए हैं। सोमवार को तापमान 33 डिग्री के पार चला गया। जिस कारण लोग राहत पाने के तमाम जतन करते रहे। चटख धूप के कारण दोपहर के समय गर्मी इतनी अधिक हो गई कि कूलर-पंखे भी राहत नहीं दे सके। महिलाएं और युवतियां गर्मी से बचने के लिए मुंह पर स्टॉल बांध कर और छाता लेकर निकलीं। लोग शीतल पेय पदार्थों को पीकर गर्मी से निजात पाने का जतन में लगे रहे। शाम के वक्त बादलों और सूर्य देव के बीच लुकाछिपी का खेल भी चला। लेकिन बारिश नहीं हुई।