फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग पर छह से ग्यारह बजे तक खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। व्यापारियों की मांग पर आवश्यक वस्तु की दुकानें अब सुबह छह बजे से ग्यारह बजे तक खुलेंगी। इसकी जानकारी व्यापारियों को एनाउंस कर दी गई। फल और सब्जी की दुकानें दो घंटे सुबह व दो घंटे शाम को खुल सकेंगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते आम नागरिकों को जरूरी चीजों की किसी तरह दिक्कत न हो इसको लेकर एडीएम गजेंद्र कुमार ने दुकानें खोलने के समय में परिवर्तन कर दिया है।
अब किराना समेत अन्य जरूरी दुकानें सुबह छह बजे से 11 बजे तक खुलेंगी। फल व सब्जी की दुकानें सुबह व शाम दो दो घंटे खुलेंगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पहले दुकाने खोलने का समय सुबह 10 से दो बजे तक रखा गया था लेकिन व्यापारियों की मांग पर यह बदलाव किया गया है।
व्यापारियों ने ही खुद मांग की थी कि वह सुबह दुकानें खोलेंगे इसके बाद दोपहर में बंद कर देंगे। इस पर दुकानों का समय बदला गया है। अगले आदेशों तक इसी समय दुकानें खुलेगी व बंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें