फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज, रिजवान ने लगाई सबसे तेज दौड़

Sat, 13 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के नेहरू नर्सरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के पहले दिन दौड़ प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। छह सौ मीटर की दौड़ में कक्षा आठ के रिजवान ने प्रथम, सुधीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कक्षा सात में शिवराज ने प्रथम व चंदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर की दौड़ में अंबिका प्रथम, अंकिता दूसरे स्थान पर रहीं। बालकों में अक्षित पहले स्थान पर और दीपक दूसरे स्थान पर रहे। तीन सौ मीटर की दौड़ में शिवम प्रथम व अभय दूसरे स्थान पर रहे।

दो सौ मीटर की दौड़ में भानुप्रताप, पूजा और अजित ने अपनी-अपनी कक्षा वर्ग में सबसे तेज दौड़ लगाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। रश्मि व गौरव दूसरे स्थान पर रहे। स्कूल प्रबंधक विनीत त्रिपाठी ने बच्चों की हौसला आफजाई की। इस मौके पर महेंद्र पाल, राजन सैनी, सुमेधा त्रिपाठी, दीपा, प्रीती, अमन, अभिषेक, मयंक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें