फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने की चेतावनी के बाद दाखिल कर पाए नामांकन

Sat, 13 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन करने पहुंचे  छिबरामऊ के अधिवक्ता एवं पालिका सभासद मनोज कुमार को धरने तक की चेतावनी देनी पड़ी। इसके बाद वह पर्चा दाखिल कर पाए।
विज्ञापन


कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी अधिवक्ता एवं सभासद मनोज कुमार समर्थकों के साथ शनिवार को एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुंचे। अधिकारियों के नामांकन कक्ष में मौजूद न होने पर  कर्मचारियों ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कहा।

इस पर मनोज कुमार के समर्थक आक्रोशित हो गए। वे नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अड़ गए। चेतावनी दी कि अधिकारी नहीं आए तो धरने पर बैठ जाएंगे।  कर्मचारियों ने एडीएम को मोबाइल पर  इसकी जानकारी दी। एडीएम ने भी सोमवार को आने के लिए कह दिया। इस पर विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन


कुछ समर्थक को एडीएम कक्ष के सामने ही धरने पर बैठने लगे। हंगामा बढ़ने पर अपर जिलाधिकारी तत्काल  कलेक्ट्रेट पहुंचे। एमएलसी उम्मीदवार मनोज कुमार ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। इस दौरान हरिशरण, नीलम सविता, अग्निवेश, तरुण कुमार, वंदना, सावित्री पांडेय, संगीता, वंदना, सावित्री पांडेय, शशिप्रभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें