फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने ब्लाक संसाधन केंद्र पर जड़ा ताला

Thu, 27 Jul 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बीआरसी गेट पर ताला बंदी करते शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव व नारेबाजी करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुप्रीमकोर्ट से शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षकों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में शिक्षामित्रों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। समायोजन की मांग पर अड़े शिक्षामित्रों ने नारेबाजी करते हुए ब्लाक संसाधन केंद्र के गेट में ताला जड़ दिया। शिक्षामित्रों का कहना है कि अब यह लड़ाई आरपार की होगी।
विज्ञापन


गुरुवार को प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में ब्लाक क्षेत्र के शिक्षामित्र डायट परिसर में एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए ब्लाक संसाधन केंद्र को घेर लिया और कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला जड़ दिया। सौरभ यादव ने कहा कि राज्य सरकार को आश्वासन देना चाहिए, अन्यथा उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान सुधीर दुबे, शैलेंद्र दुबे, विजय सिंह गौर, कमलेश दुबे, अनुपम दुबे, भारतेंदु सिंह, लक्ष्मी दीक्षित, ममता दुबे, सौरभ मिश्रा, शरद दुबे, शशि राजपूत, आनंद सिंह चौहान, अनुपम, नीरज यादव, शकुंतला, रीनू दुबे, बीना, बीनू देवी आदि रहे।

शिक्षक संगठनों ने दिया समर्थन
शिक्षामित्रों के आंदोलन को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने अपना समर्थन दिया और इस संघर्ष में आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, मंत्री सतेंद्र सिंह यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रभात दुबे, मंत्री श्यामवीर शाक्य, पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षामित्र संघ के जिला संरक्षक सुरेशचंद्र शास्त्री, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी शिक्षामित्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन के दौरान छावनी बनी डायट
डायट परिसर में नारेबाजी और बीआरसी गेट पर ताला जड़ने की सूचना पर भारी भरकम पुलिस फोर्स डायट परिसर पहुंच गया। प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक होने के चलते महिला कांस्टेबलों को भी तैनात किया गया था। दोपहर बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन के ऐलान के बाद सभी शिक्षक नेता चले गए। इसके बाद भी डायट में पुलिस फोर्स डटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें