अमर उजाला ब्यूरो
नजरापुर (कन्नौज)। तिर्वा रोड पर आवारा सांड़ों का आतंक है। एक माह में सांड़ की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं।
नजरापुर निवासी रुचन (27) पुत्र विनोद वर्मा अपने पड़ोसी दोस्त पंकज कुमार पुत्र राजेंद्र शर्मा के साथ बुधवार रात तिर्वा कोतवाली क्षेत्र से घर जा रहे थे। तभी तिर्वा रोड पर नसरापुर गांव के सामने आवारा सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई।
हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रुचन की हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान रुचन ने दम तोड़ दिया।
वहीं पंकज कुमार की भी जिला अस्पताल में हालत गंभीर बनी है। रुचन हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। जिससे मौत हो गई। इससे पहले भी इसी स्थान पर सांड़ से टकरा कर तिर्वा निवासी एक बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी है।
- नसरापुर गांव के सामने बुधवार रात हुआ हादसा
- युवक हेलमेट लगाए होता तो बच सकती थी जान