फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदियों के पास मिले नुकीले चाकू

विज्ञापन
जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा व अन्य अधिकारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। फतेहगढ़ जेल में हिंसा के चलते शासन के निर्देश पर डीएम और एसपी ने जिला जेल अनौगी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों में चम्मच को घिसकर बनाए गए चाकू और नुकीले सूजे बरामद हुए। अधिकारियों ने चिंता जताते हुए बंदी और कैदियों को हिदायत दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा ने मंगलवार दोपहर पुलिस बल के साथ जिला जेल अनौगी का निरीक्षण किया। जेल की बैरकों, शौचालय, रसोई घर, छत और नर्सरी का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान बैरकों में कैदियों और बंदियों के बिछौने के पास से चम्मच के बने धारदार चाकू और नुकीले सूजे बरामद हुए। पूछने पर बंदी और कैदियों ने बताया कि टमाटर, प्याज व मूली काटने के लिए वह लोग ऐसी चम्मचों को धारदार कर रखते हैं। कुछ बंदियों ने बताया कि गुटबंदी के चलते जेल के अंदर तनाव रहता है। कुछ बंदी आत्मरक्षा और शौक के लिए भी चम्मचों को चाकू बनाकर रखते हैं।
+निरीक्षण के दौरान 910 कैदी मिले। 22 का चिकित्सालय के बैरक में उपचार होते मिला। डीएम ने जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा को निर्देशित किया कि सभी बंदियों को पौष्टिक भोजन दें। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी कराते रहें। प्रत्येक सप्ताह बंदी रक्षकों के साथ स्वयं बैरकों का निरीक्षण करें। जिलाधिकारी ने बताया कि सामान्य चेकिंग थी। फिलहाल जेल में आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर गरिमा सिंह, डिप्टी कलेक्टर विकल्प श्री, डिप्टी पुलिस अधीक्षक प्रियंका वाजपेयी और गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें